रुड़की

बाबा का 51-वां संकीर्तन महोत्सव मनाया धूमधाम से, देर रात तक बाबा के भजनों पर झूमे भक्तगण

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री श्याम मित्र मंडल समिति रजि० रुड़की द्वारा बाबा का 51-वां संकीर्तन महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ दुर्गा चौक मंदिर पर मनाया गया। जिसका शुभारम्भ मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा की ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।देर रात तक चले संकीर्तन महोत्सव में भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों का खूब आनंद लिया तथा पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने संकीर्तन में पहुंचकर पूजा की।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा पटका पहन कर उनका सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, अंकुर गोयल, पंकज गुप्ता, प्रेमचंद अग्रवाल, योगेश गोयल, नितिन गोयल, सचिन बंसल, शुभम गोयल व बाबा को लुधियाना प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के शिष्य भजन सम्राट कुमार गौरव और रुड़की से भजन गायक दिनेश बजरंगी ने अपने भजनों के साथ बाबा को खूब रिझाया तथा सभी श्याम प्रेमियों ने भजनों का खूब आनंद लिया। बाबा पूरे मंडल पर ऐसे ही कृपा बनाकर रखें, इसी मंगलकामना के साथ मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, श्री श्याम मित्र मंडल समिति रजि० रुड़की के तमाम पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button