रविदास घाट, रुड़की में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग एवं सम्मान समारोह का आयोजन
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवासेतु फाउंडेशन एवं श्री योगा एंड मेडिटेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविदास घाट, रुड़की में भव्य योग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी योग साधकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र (Certificate) प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री योगा एंड मेडिटेशन के संस्थापक श्री शुभम चौधरी जी को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री संजय वत्स जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवासेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, सचिव डॉ. निधि, सदस्य दीपक कुमार, स्वयंसेवी तरुण सैनी, अंशिका चौहान, अंश सैनी, दीपक एवं अभय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी संदेश भी दिए गए तथा उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक समाज के निर्माण हेतु नियमित योग करने का संकल्प लिया।









