हरिद्वार

हरिद्वार नगर पुलिस का एक्शन, पांच महिलाएं गिरफ्तार

आने जाने वाले व्यक्तियों को कर रही थी अपनी ओर आकर्षित, आपस में भिड़ीं

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिव मूर्ति चौक रेलवे गेट के पास लोगों को अपनी और आकर्षित करने को लेकर हुए विवाद को बढ़ता देख स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में गाली गलौज व मारपीट को उतारू महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शहर की कानून व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत बुधवार को सार्वजनिक स्थल पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button