हरकी पैड़ी संपूर्ण क्षेत्र हो भिखारी असामाजिक तत्व मुक्त: सुनील सेठी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सीसीआर पर आईजी उत्तराखंड की अध्यक्षता में यातायात सुझाव बैठक पर आईजी उत्तराखंड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह को जनहित श्रद्धालु हित ध्यान रखते हुए महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ओर जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने संयुक्त रूप से पत्र प्रेषित किया। जिसमें मुख्य रूप से हरकी पौड़ी का संपूर्ण क्षेत्र को भिखारी असामाजिक तत्व मुक्त करने, सत्यापन अभियान में तेजी लाने, गंगा घाट, मुख्य सड़के, मेला क्षेत्र से सटी कॉलोनियों को नो पार्किंग जॉन घोषित करने, भीमगोड़ा सर्वानंद अंडर पास, ज्वालापुर अंडर पास की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, फ्लाईओवर कट को खाली करवाए जाने, चौराहे तिराहे पर आवागमन सुचारू करने, हाइवे पर लाइट की सुचारू व्यवस्थाएं करने सहित कई मुख्य बिंदुओं पर पत्र प्रेषित किया। सीसीआर बैठक के दौरान मुख्य रूप से तेज प्रकाश साहू, महेश गौड़, गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह, कुलदीप शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा सहित पुलिस प्रशाशन के अधिकारी, संत गण, व्यापार मंडल, होटल धर्मशाला एसोसिएशन, टैक्सी मैक्सी, ओटो यूनियन सहित सभी समाजिक संस्थाएं उपस्थित रही।









