हरिद्वार

भगवानपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, एसपी देहात ने दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली में सोमवार को एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल और मंगलौर सीओ अभिनव चौधरी ने अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय सरकारी संपत्ति के रखरखाव, मालखाना, महिला डेस्क, अभिलेखों की स्थिति व थाना परिसर की साफ-सफाई को बारीकी से परखा गया। निरीक्षण में कई व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों ने मातहतों को अभिलेख अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, गुमशुदाओं की बरामदगी, मालों के समयबद्ध निस्तारण और अज्ञात शवों की शिनाख्त के मामलों में तेजी लाने को कहा। एसपी देहात शेखर सुयाल ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button