हरिद्वार

विश्वकल्याण मैत्री हेतु पवित्र कलश यात्रा गंगोत्री से आएगी हरिद्वार

विकास शर्मा विशेष सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विकास शर्मा) हरिद्वार। विश्व कल्याण हेतु गंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ नेपाल के लिए निकली कलश यात्रा हरिद्वार में मनसा देवी चरण पादुका स्थल निरंजनी अखाड़ा में आज पहुचेंगी। एक दिन रात्रि विश्राम के पश्चात नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। इस यात्रा के तहत गंगोत्री धाम से लाए गए पवित्र जल को पशुपतिनाथ नेपाल में भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाएगा। हरिद्वार में नेपाल के लिए कलश यात्रा रवाना होने से पहले पवित्र अमृत कलश का पूजन किया जायेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से ही मित्रता पूर्ण संबंध रहा है। यह कलश यात्रा विश्व के कल्याण के साथ-साथ भारत एवं नेपाल के मध्य मैत्री संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए परंपरागत रूप से निकाली जाती है। शास्त्रों में वर्णित है कि गंगाजल को शिवालय में अर्पित करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गंगा हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की जननी है।

Related Articles

Back to top button