हरिद्वार

कनखल पुलिस का 7 हुड़दंग मचाने वाले आरोपियों पर सख्त एक्शन

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हुड़दंग, लड़ाई-झगड़ा और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 17 मई 2026 को कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए हुड़दंग और मारपीट करने वाले 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक सूरजपाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र तोमर, कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button