लक्सर

लक्सर और नारसन में पूर्व सैनिकों के लिए ब्लॉक प्रतिनिधि के पद खाली, आवेदन आमंत्रित

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के एक एक रिक्त पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। दोनों पदों के लिए संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के उत्तराखंड मूल निवासी पूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर सेवानिवृत्त डॉ. सरिता पंवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवस के भीतर अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष, चिकित्सकीय श्रेणी शेप 1 तथा चरित्र एक्सेम्प्लरी होना अनिवार्य है। पद से संबंधित पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button