हरिद्वार

महिला मोर्चा की सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री की दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन का महामृत्युंजय जाप

यतेंद्र कुमार हरिद्वार सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। आज हरिद्वार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ के मंदिर में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन हेतु महामृत्युंजय का जाप, पूजन कर शिवालय में दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड ने कहा कि कल हमारी प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी द्वारा प्रदेश की सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित किया गया था जिसके चलते आज प्रदेश की सभी विधानसभाओं में महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा शिवालयों में यह कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे सभी महिला मोर्चा की बहनों (कार्यकर्ताओं) ने भारी संख्या में उपस्थित होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की और महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया। प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड ने कहा कांग्रेस की मानसिकता मोदी विरोध से अब देश विरोधी की हो चुकी है, यह सिर्फ मोदी जी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया गया है, देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है, प्रधानमंत्री दल का नही होता अपितु देश का होता है। कांग्रेस के इस कायराना और लज्जापूर्ण बर्ताव का पंजाब और देश की जनता मिलकर जवाब देगी। इस कार्यक्रम में पार्षद सपना शर्मा, छवि पंत, पूनम मखीजा, मृदुला शास्त्री वंदना शर्मा, गोमती मिश्रा, संगीता गिरी, सरोज जाखड़, सरला जोशी, आभा शर्मा, अनन्या, रिया अरोड़ा, वंदना, सरिता, कुसुम माला एवं पार्वती आदि सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button