लक्सर

लक्सर में शरारती तत्वों को पुलिस का नहीं है कोई डर

रहा चलती महिलाओं के साथ सरेआम कर रहे हैं छेड़खानी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ग्रामीण क्षेत्र से एक अजीब खबर सामने आई है, जहां रहा चलती महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में शरारती तत्वों की करतूत भी कैद हो गई है। बेलगाम शरारती तत्व रहा चलती महिलाओं से छेड़खानी कर बाइक से फरार हो जाते है। वहीं ओवर ब्रिज के पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो रही शरारती तत्वों की करतूत। तो वहीं लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल ने सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेकर पुलिस को आरोपियों पर कार्यवाही करने के दिए सख्त निर्देश।

Related Articles

Back to top button