मेला अधिकारी से मिले राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी
कुंभ मेले के भव्य दिव्य आयोजन पर चर्चा की और सुझाव दिए
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से भेट कर कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की और सुझाव दिए। संजीव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होने वाले आगामी कुंभ मेले को पूरी दुनिया में उत्सकुता है। दुनिया भर के श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए तत्पर हैं। कुंभ मेले के आयोजन की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं कुंभ मेला कार्याे को देख रहे हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल कुंभ मेले के आयोजन में कुंभ मेला प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। देश में चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। लेकिन इनमें हरिद्वार का महत्व सबसे अलग हे। देश दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेला स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे तो यह हरिद्वार ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का पल होगा। मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि सभी को साथ लेकर कुंभ को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। संत समाज, व्यापारी, शहरवासी और श्रद्धालु सब के हितों को ध्यान में रख कर कुंभ मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और मेला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं एक एक काम को देख रहे है और पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।









