पिरान कलियर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भेल सेक्टर 05 के अधिकरियों द्वारा पिरान कलियर में पहुंच कर बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

विदेशी मुद्रा, ट्रेवल्स कार्ड, हज यात्रियों की ट्रेनिंग की जानकारी हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। हरिद्वार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेक्टर 05 बीएचईएल द्वारा जिले के प्रसिद्ध पिरान कलियर मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बैंक के अधिकारियों ने बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पिरान कलियर के हाजी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भागीदारी दी। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा को सुगम बनाने की सुविधाओं हेतु विदेशी मुद्रा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर उपस्थित समस्त हाजी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने खूब सराहना की गई। कार्यक्रम में मनीष सोलंकी एजीएम द्वारा रवि चोपड़ा के दिशा निर्देशन में रवि चोपड़ा द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button