देहरादून

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट

उत्तराखंड में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर कई बार किए गए हैं सम्मानित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें अभी तक कई बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। वहीं मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा प्रदेश के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे की रोकथाम हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसमें निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी जिलों में पुलिस बेहतर प्रयास कर रही है। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजू नाथ टी सी के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से वाहन चोरी घटनाएं, अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार जिले भर में अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं जिले में बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में हर महीने सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा उत्तराखंड में पिछले काफी समय से कई जिलों में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। आपको बता दें कि थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें अभी तक इनके द्वारा कई बड़े पैमाने पर नशे कारोबारियों से लेकर वाहन चोरी को अंजाम देने वाले कई अपराधियों पर नकेल कसते हुए सलाखों में भेजा गया है। जबकि उत्तराखंड की सीमा होने से अपराध नियंत्रण करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है, उसके बावजूद थानाध्यक्ष चुनौती को मात देते हुए अपराध नियंत्रण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते जिससे अभी तक बड़े बड़े अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके हैं। अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से सेवाएं प्रदान करने वाले कमलेश भट्ट द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर पुलिस मुख्यालय के साथ ही कई जगह सम्मान प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया है। अपनी स्वच्छ छवि से पुलिस सेवाएं प्रदान करने पर उत्तराखंड पुलिस महकमे के साथ ही प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाने वाले वर्तमान में किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पुलभट्टा थाने में थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से सेवाएं प्रदान करने वाले कमलेश भट्ट फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनको न्याय दिलाने में मदद करने में बखूबी भूमिका निभा रहे हैं। पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि खाकी की मर्यादा को ध्यान रखते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में हमारा पहला कर्तव्य है। जिससे आम जनमानस का पुलिस के प्रति भरोसा कायम रहे।

Related Articles

Back to top button