हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हर साल की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर फेरूपुर रामखेड़ा में दसवां श्री गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है और प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन हो रहा है। आज उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार धर्मेंद्र सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, प्रथम पूज्य हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम से हमारी संस्कृति और धर्म का प्रचार और प्रसार होता है। आज की युवा पीढ़ी ऐसे आयोजनों से अपनी संस्कृति से जुड़ती है, जो बहुत ही सराहनीय है। फेरूपुर रामखेड़ा के युवाओं ने पिछले 10 वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखा है, यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भाजपा परिवार हमेशा सनातन संस्कृति और ऐसे धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान राजकुमार शर्मा पंडित जी, मुकुल कश्यप, वंश सैनी, विनीत प्रताप चौहान, आलोक कश्यप, शिव कश्यप, अधिवक्ता राहुल चौहान उर्फ सनी, लवी कश्यप, मनी, संदीप सैनी, राहुल कश्यप, सूरज प्रताप, सचिन आर्य रोहित राणा, लोहित कुमार, टीनू राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बच्चे उपस्थित रहे। अंत में आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह चौहान का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।









