पिरान कलियर

प्रदीप कुमार ने किया हरिद्वार जिले के साथ गांव का नाम रोशन

मोहम्मद मुस्लिम पिरान कलियर संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद मुस्लिम) पिरान कलियर। रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत गांव राघडवाला के प्रदीप कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर किया गांव व जिले का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव राघडवाला के प्रदीप कुमार पुत्र प्रीतम सिंह ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में प्रदीप कुमार तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक विभाग में कार्यरत है। प्रदीप कुमार 2024 से शासकीय कार्यों के साथ साथ PhD भी कर रहे हैं। 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद भी इन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी लग्न और मेहनत जारी रखी। जिस कारण उन्हें यह सफलता मिलीं हैं। इनकी यह सफलता समाज और युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

Related Articles

Back to top button