लक्सर

वीडियो: मुंडा खेड़ा कला गांव स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि बने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मुंडा खेड़ा कला गांव में स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना की और नर्मदेश्वर शिवलिंग पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने मुंडा खेड़ा कला गांव के ग्रामीणों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button