प्रथम जिला स्तरीय एक दिवसीय पिटटू प्रतियोगिता का पूर्व मेयर गौरव ने उद्घाटन कर किया खिलाड़ियों का सम्मान
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रथम जिला स्तरीय पिटटू एक दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कर कमलों द्वारा किया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से जहां स्वास्थ्य लाभ होता है, वहीं एक नई ऊर्जा का संचार युवाओं में पैदा होता है। हरिद्वार पिटटू एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार को हर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के लिए अलग से क्रीडा स्थल की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि युवाओं को खेल के साथ-साथ नौकरी में इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर हरिद्वार पिट्ठू एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास है कि यह नया खे, जिसको केंद्रीय सरकार ने मान्यता दे दी है, अधिक से अधिक क्षेत्र के युवाओं में इसको प्रचलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रथम प्रतियोगिता में पांच ब्लॉक के सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रुड़की ब्लॉक प्रथम, झबरेडा ब्लॉक दूसरे तथा भगवानपुर ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। सभी खिलाड़ियों को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिन कर्ण सिंह चौहान, कोच समीर चौधरी व शशांक नौटियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









