हरिद्वार

Video: हरिद्वार में मिनी सचिवालय पहल शुरू, अब गांव स्तर पर ही सुनी जाएंगी समस्याएं

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अभिनव पहल पर जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ‘मिनी सचिवालय’ शुरू किए गए हैं, जहां अब ग्राम प्रधान सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस व्यवस्था को सोमवार की जनसुनवाई से वर्चुअल रूप से जोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि 25 पंचायत भवनों को विकसित कर मिनी सचिवालय बनाया गया है। यह देश की पहली ऐसी पहल बताई जा रही है। वही आज सोमवार में आयोजित जनसुनवाई में 42 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

अधिकारियों को सभी शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला अर्ध संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रो० शि० अमित कुमार चन्द, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदोरिया, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, सहित जिला स्तरीय संबंधित अधिकारी और विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button