हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस का एक्शन मोड, चोरी और मोबाइल छिनैती के आरोपी दबोचे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर थाना पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है, जहां ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है पहले मामले में भगवानपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से सरिया चोरी कर रहे एक आरोपी को मौके से ही धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी गौरव कुमार, निवासी आजमपुर जमनी भान शेरकोट जिला बिजनौर, हाल निवासी सिसौना थाना भगवानपुर, के कब्जे से करीब 30 किलो चोरी का सरिया बरामद किया गया वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी अर्जुन को भी दबोच लिया। आरोपी अर्जुन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव जीवाला का निवासी है दोनों मामलों में पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से घटनाओं का तुरंत खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश गया है। भगवानपुर थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button