पिरान कलियर पुलिस में नशा तस्कर को दबोचा, 3.12 ग्राम स्मैक बरामद
जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (2*47)
(जावेद अंसारी) हरिद्वार। पिरान कलियर पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 3.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी जनपद थाना प्रभारीयों को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, लगातार पिरान कलियर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
वहीं इस बाबत पर पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कलियर मेला ग्राउंड के पास से शोयब अली निवासी पिरान कलियर को 3.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि रुड़की से लाकर पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत लोगों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचता था।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है, पकड़े गए आरोपी का पूर्व में भी अपराधी इतिहास पुलिस खंगाल रही है।








