हरिद्वार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस पर साहिल गोयल ने दी शुभकामनाएं, बताया प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता एवं विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े साहिल गोयल ने उन्हें अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार प्रसन्नता प्राप्त हो तथा वे इसी तरह राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहे साहिल गोयल ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति अनुप्रिया पटेल का समर्पण, संघर्षशील व्यक्तित्व और सशक्त नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनका कार्य निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को मजबूत कर रहा है। साहिल गोयल, जो भारतीय जनता पार्टी के सेवक, अटल सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव, करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं, ने कहा कि देशहित में समर्पित ऐसे जननेताओं का मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के उज्ज्वल, सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button