पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, कहा बच्चों में ज्ञान और शिक्षा के प्रति बढ़ती है रुचि
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सत्ती मोहल्ला में सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों का जहां शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए अच्छी पुस्तकें व ड्रेस आदि की आवश्यकता पड़ती है। वहीं यदि पाठ्य सामग्री के रूप में कापी, पेंसिल बाक्स व अन्य सामान उपलब्ध कराया जाए, तो उनके ज्ञान में वृद्धि होती है और बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बाल विद्यालयों से निकलकर छात्र आईएएस और पीसीएस बनते हैं तथा प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज में गरीब तबके के साथ आने वाली समस्याओं को समझते हुए एक अधिकारी के रूप में समाधान करते हैं। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इन बाल विद्यालयों की शिक्षा पद्धति में सुधार के साथ-साथ भवन व कक्षा निर्माण की भी आवश्यकता है। उन्होंने नगर के उन्होंने कहा कि वह नगर के अधिकांश प्राइमरी सरकारी स्कूलों में बच्चों से मिले हैं, तो वहां देखने को मिला कि शिक्षक पूरी दिलचस्पी और लगन के साथ उनको शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन अभी बहुत सी सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है, जिनका निराकरण कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटे भाई ने कहा कि गौरव गोयल राजनीति में नाम कमाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए आए हैं और जिसका उदाहरण हम सब लोग पिछले पन्द्रह-बीस वर्षों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोयल किसी पद पर न रहते हुए भी जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण के साथ-साथ उनकी सहायता के लिए भी हर समय सक्रिय रहते हैं और यही उनकी विशेषता है। प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की सहायता करके गौरव गोयल ने एक पुण्य का कार्य किया है, जिससे बच्चे बहुत प्रसन्न हैं और उनमें खुशी का वातावरण देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर सहायक अध्यापक नेपाल सिंह, विधि गोस्वामी व ऋतु रानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष उवेस अंसारी, डॉ० मोहम्मद जिया उल हक, अब्दुल रहमान, सैयद मोहसिन अली, जहांगीर कुरैशी, अक्षय कुमार, संजीत ठेकेदार, मोहम्मद अशरफ,हुस्न बानो, रेखा, सोती व युसरा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।









