रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 480 नशीले कैप्सूल बरामद
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 480 नशीली कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुमननगर चौकी प्रभारी अर्जुन कुमार द्वारा पुलिस टीम से साथ रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा से एक नशा तस्कर इस्लाम निवासी भोगपुर लक्सर को मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस समेत अवैध नशीले कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया है।
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया की चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नशे की दवाइयां मेरी है। दवाइयां को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडिकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी इस्लाम व प्रकाश में आए आरोपित के विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।









