तेज आंधी-तूफान का असर, बिजली का खंभा समेत विशाल पेड़ गिरा, आपूर्ति हुई ठप
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में एक बार फिर रविवार को तेज हवा, आंधी तूफान-भारी ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। तो वहीं शिवलोक कॉलोनी फेस-2, वार्ड नंबर 16 में आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है। तूफान के चलते एक बिजली का खंभा समेत विशाल पेड़ गिर गया, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो गए। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली का खंभा गिरने के कारण क्षेत्र के घरों में अंधेरा छाया रहा और लोगों को अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं बिजली विभाग को सूचना देने के बाद विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया, जहां लोगो ने चेन की राहत की।









