हरिद्वार

गर्मी से राहत: नहर में नहाते बच्चे, जान को जोखिम

इंस्टाग्राम समेत फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़, पुलिया से लगाते है छलांग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आ रहा है, वैसे-वैसे लोग गर्मी से राहत के लिए नहर की ओर बढ़ रहे है, ओर अपनी जान को जोखिम में डालकर नहर में नहाते हुए रील्स बनवा रहे है। जी हां ऐसा ही एक मामला दो कोतवालियों के बीच का प्रकाश में आया है जहां गर्मी से राहत के लिए बड़ी तादात में छोटे-छोटे बच्चे नहर में मौज मस्ती कर रहे है। जानकारी के अनुसार पूर्व में भी एक बड़ा हादसा हो चुका है, बीते साल नहर में डूबकर युवक की जान चली गई थी, इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन बेखबर बना हुआ है।

ग़ौरतलब है कि बहादराबाद पथरी पॉवर हाउस के पास से छोटी नहर निकल रही है, जिसमे शहर व ग्रामीण क्षेत्र से अधिक संख्या में बच्चे नहाने आते हैं हैरानी की बात यह है कि कम उम्र के बच्चे भी इसमें शामिल हैं, जिनको नहर की गहराई का बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है, और बड़ी संख्या में बच्चे अधिक से अधिक ऊचाई से छलांग लगाने के लिए आपस में शर्त लगाकर इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक समेत यूट्यूब पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ वीडियो अपलोड करते है, जो शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

चर्चा है कि ऐसे में किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता, लगातार पानी का बहाव भी बढ़ता जा रहा है। शहर में चर्चा है कि दो कोतवालियों की पुलिस चौकियां भी कुछ ही किलो मीटर की दूरी पर बनी हुई है उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन बेखबर बना हुआ है।

हैरत की बात तो ये है कि जहां नहर पटरी स्थित है वहां से ज्यादातर संबंधित विभाग समेत प्रशासन की गाड़ियां भी गुजरती है, लेकिन किसी की नजर इन बच्चों पर नहीं पड़ी, वहीं साथ ही परिजनों को भी बच्चों को नहर में नहाने से रोकना चाहिए, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लिहाजा स्थानीय प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button