हरिद्वार

महामण्डलेश्वर पट्टाभिषेक प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों के सान्निध्य में भव्य महोत्सव आयोजित

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गुरुकुल नारसन बॉर्डर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय में पूज्य स्वामी कमलेश गिरि जी महाराज के पट्टाभिषेक की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भव्य महामण्डलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय ग्रामीणों, संत-महात्माओं तथा हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया है। महोत्सव के दौरान पूरा परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा। संत-महात्माओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी कमलेश गिरि जी महाराज के प्रेरणादायी विचारों को सुना और आध्यात्मिक संदेशों से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर संतों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर महामण्डलेश्वर का अभिनंदन किया गया है। वही हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच संतों ने स्वामी कमलेश गिरि जी महाराज को तिलक लगाकर एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि स्वामी कमलेश गिरि जी महाराज के पट्टाभिषेक की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अखाड़ों एवं संत समाज के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होना सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में संतों के आशीर्वचन और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की है।

Related Articles

Back to top button