हरिद्वार

अश्लील हरकतों पर सिडकुल पुलिस का एक्शन, हिरासत में आई पांच महिलाएं

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाएं राहगीरों के साथ अश्लील हरकतें कर रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर सभी महिलाओं को पकड़ लिया। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शालीनता भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button