लक्सर
ब्रेकिंग: लक्सर की बाजार चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक ने चलाई गोली
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की बाजार चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक ने चलाई गोली, गोली चलने से मची अफरा तफरी। आरोपी युवक की तमंचे के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल।
रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई फायरिंग। लक्सर के वार्ड नंबर 5 की है पूरी घटना। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की पुलिस से लगाई गुहार। फिलहाल लक्सर पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच पड़ताल।









