हरिद्वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके, बिना रुके व बिना किसी अवकाश के स्वयं को किया राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित: राजीव शर्मा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उनके लंबे समय तक राष्ट्र का नेतृत्व करने की कामना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके, बिना रुके और बिना किसी अवकाश के स्वयं को पूरी तरह राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में मोदी जी द्वारा किए गए कार्य पूरे विश्व के लिए प्रेरणा और मिसाल हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों के कार्यकाल तथा उससे पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने नए भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी है। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अथक परिश्रम के बल पर भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व समुदाय में एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व की कामना की। गंगा तट पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विक्रम भुल्लर, युधिष्ठिर वालिया, रविकांत मलिक, अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, बिंदरपाल, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, रोहन भारद्वाज, राहुल शर्मा, सतीश नामदेव, नमन सैनी, चेतन यादव, सागर सैनी, विनीत यादव, मनमोहन जोशी, आयुष राही, ललित सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ

Related Articles

Back to top button