हरिद्वार संभागीय परिवहन विभाग द्वारा ओवर लोडिंग रिक्शा चालकों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई
नियमों के विरुद्ध वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा होगी कड़ी कार्रवाई, एआरटीओ हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में जहां सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं तो वहीं हरिद्वार में पिछले काफी समय से कुछ ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हादसों को दावत देने का काम कर रहे हैं। जो कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से मनमानी करते हुए अत्यधिक किराया वसूल रहे हैं तो वहीं ओवर लोडिंग सवारियां भरकर यात्रियों की जान दांव पर लगा रहे हैं। जबकि हरिद्वार संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अभी तक नियम के विरुद्ध संचालित होने वाले सैकड़ों पाए वाहन को सीज कर कार्यवाही की गई है। उसके बावजूद हरिद्वार की सड़कों पर कई ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी थम नहीं रही है। जो सरेआम हाईवे से लेकर हरिद्वार शहर की सड़कों पर ओवर लोडिंग सवारियां लेकर फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं।










