लक्सर

दुकान की छत फाड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में दुकान की छत फाड़कर गल्ले से नकदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 जून को पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर 27 मई की रात हुई चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन निवासी खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 3,560 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button