हरिद्वार

कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। वार्ड 3 स्थित कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से खुले में बह रही गंदगी की वजह से वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए सीवर लाईन जल्द ठीक कराने की मांग की है। कमलदास कुटिया निवासी सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चलते क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें टूटी गयी हैं। जिससे सीवर लाईन क्षतिग्रस्त हो रही है। कमलदास कुटिया की सीवर लाईन भी बदहाल स्थिति में है। पूरे क्षेत्र में सीवर का मल-मूत्र खुले में बह रहा है। न तो विभाग ही सुध ले रहा है न ही स्थानीय जन प्रतिनिधि। पालकी देवी व पूजा ने कहा कि सीवर के गंदे पानी में से ही आना जाना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद व सीवर विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। रेखा व महिमा ने कहा कि रात-दिन सीवर का पानी खुले में बहने से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। सोनू, पालकी, मोनू, करन, मुकुल, रेखा, महिमा, प्रकाश, वंश, आकाश, शिवम, पूजा ने शीघ्र सीवर लाईन दुरूस्त ठीक करने की मांग की। गौरतलब है कि कमलदास कुटिया में ट्रैफिक पुलिस लाईन भी है। सीवर की गंदगी की वजह से पुलिस लाईन में कार्यरत पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button