हरिद्वार

सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक 20 एवं 21 जून को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान: जिलाधिकारी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/स्वच्छता सहयोजक मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया है कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक कूड़ा होने के कारण धर्मनगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हुई गंदगी के कारण काफी परेशानियों हो रही है, जिसके लिया जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, अधिकारीगण/कर्मचारियों, धार्मिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं औद्योगिक इकाइयों सहित आम जन मानस से इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है। जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके जिससे की तीर्थ नगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
        

Related Articles

Back to top button