खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय नए पते पर हुआ शिफ्ट, अब रोशनाबाद स्थिति से संचालित होंगी सेवाएं
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को नए पते पर स्थानांतरित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों एवं आमजन को अब सभी कार्यों के लिए रोशनाबाद स्थित नए कार्यालय में संपर्क करना होगा। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय कार्यालय को शिवालिक नगर से स्थानांतरित कर रोशनाबाद स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में स्थापित कर दिया गया है। कार्यालय 19 जून 2026 से नए पते पर विधिवत संचालित हो रहा है। पूर्व में कार्यालय एस-506, अटल वाटिका चौक के निकट, बहादराबाद रोड, शिवालिक नगर में संचालित था। अब इसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के पीछे स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर, रोशनाबाद में स्थानांतरित किया गया है। विभाग की ओर से जारी सूचना में सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, खाद्य कारोबार संचालकों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि भविष्य में विभागीय कार्य, लाइसेंस, पंजीकरण, शिकायत एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए नए कार्यालय पते पर ही संपर्क करें।
नया पता: कार्यालय खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद हरिद्वार
सी/ओ एएनएम ट्रेनिंग सेंटर,
सीएमओ कार्यालय के पीछे,
रोशनाबाद, हरिद्वार – 249403









