रुड़की

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को ग्राम रामपुर निवासी अफजाल ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया था कि 5-6 युवकों ने घातक हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र के दोस्त एवं अन्य साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा संख्या 215/26 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। साक्ष्य संकलन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने घटना में शामिल वांछित आरोपी नईम उर्फ लक्खा को 20 जून 2026 को पाडली गुर्जर जाने वाले मार्ग पर स्थित मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
नईम उर्फ लक्खा पुत्र शमीम, निवासी पुहाना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल यूनुस, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल देवेश, कांस्टेबल महिपाल (सीआईयू रुड़की) तथा हेड कांस्टेबल औसाफ खान (साइबर सेल) शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button