रुड़की

हजारों लोगों की मौजूदगी में जन निर्माण पार्टी का आगाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी नई राजनीतिक जंग

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) रुड़की। उत्तराखंड की राजनीति में रविवार को एक नया राजनीतिक अध्याय जुड़ गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की के दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जन निर्माण पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नई राजनीतिक ताकत के प्रति अपना समर्थन जताया। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संकल्प पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि जन निर्माण पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना और प्रदेश की जनता को एक मजबूत एवं ईमानदार राजनीतिक विकल्प देना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई प्रभावशाली नेता जल्द ही पार्टी से जुड़ेंगे, 2027 में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी पार्टी। सोनिया शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जन निर्माण पार्टी प्रदेश में तीसरे मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आएगी।

वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल का गठन नहीं बल्कि हरिद्वार और उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता की समस्याओं को उठाने वाला प्रभावी नेतृत्व नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले से पांच से सात विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।

दूसरी ओर जेसीबी काफिले के साथ पहुंचे राव सज्जाद बने आकर्षण का केंद्र, कार्यक्रम का सबसे चर्चित दृश्य तब देखने को मिला जब पूर्व राज्य मंत्री राव सज्जाद खान अपने समर्थकों के साथ आधा दर्जन जेसीबी मशीनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि जनता की ताकत उमेश कुमार के साथ खड़ी है।

चांदी के मुकुट और उपहारों से हुआ स्वागत, समर्थकों ने सोनिया शर्मा का चांदी का मुकुट, चांदी की माला, पेन और अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया था। झंडों से सजे हाईवे, अपने वाहनों से पहुंचे समर्थक रुड़की, मंगलौर, लंढौरा, झबरेड़ा और पिरान कलियर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक अपने निजी वाहनों से कार्यक्रम में पहुंचे। प्रमुख चौराहों और हाईवे के दोनों किनारों को पार्टी के झंडों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने थामा पार्टी का दामन, कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सभासदों, प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा, जन निर्माण पार्टी की लॉन्चिंग और कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार और बड़े राजनीतिक दावों को किस हद तक जमीन पर उतार पाती है।

Related Articles

Back to top button