हरिद्वार

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे०पी नड्डा, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य वं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नंदा ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया भेंट के दौरान आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने गायत्री परिवार द्वारा समाज जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर सहित शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी वं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।शांतिकुंज में हुई यह महत्वपूर्ण भेंट आध्यात्मिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं के साझा संकल्प को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button