लक्सर

पथरी थाने में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भजनों और भंडारे से भक्तिमय हुआ परिसर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के थाना पथरी परिसर में स्थापित हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा थाना परिसर हनुमान और भगवान शिव के भजनों से गूंज उठा और सभी के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा जनहित की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज में शांति, सौहार्द और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक व आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सेवा भावना और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। थाना पथरी परिसर में आयोजित इस पावन कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था को भी मजबूत करने का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button