पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से न केवल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी सीसीटीवी कैमरे अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगने से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा कोई भी अपराधी कानून की नजर से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं पुलिस विभाग का यह समन्वित प्रयास नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इस अवसर पर सी.ओ. एसपी बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, नूतन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, वीरेन्द्र बोरी, हरकेश चौहान, अनिल राणा, बलराम नौटियाल, सुरेन्द्र कर्णवाल, शशिभूषण पांडेय, एके माथुर, गौरव रौतेला, देव विख्यात भाटी, हिमांशु अहलावत, पंकज चौहान, राजेश बालियान, संदीप चौधरी, अजय मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, रविंद्र उनियाल, शशि भूषण पांडे, वेदांत चौहान, आदित्य वर्मा, नीरज प्रेमी, प्रदीप चंदेल, रितेश गौड़, विजय चौधरी, अरुण, सुधांशु राय, अक्षय कुमार, संचित डागर, अनिल शर्मा, बृजपाल सैनी, रामकुमार गुप्ता ,तिलक वशिष्ठ, देवेंद्र पंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









