हरिद्वार

सावन का पहला सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

अपने ससुराल कनखल में श्रावण माह में एक महीने विराजते हैं भगवान शिव

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान शंकर कैलाश पर्वत से श्रावण माह शुरू होते ही अपने ससुराल कनखल में विराज गए और वे पूरे श्रावण माह में अपने ससुराल कनखल में रहेंगे और अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर उनका कल्याण करेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सती के ब्रह्मांड में लीन हो जाने के बाद भगवान शिव ने अपनी सास को यह वचन दिया था कि वह श्रावण माह में एक महीने अपने ससुराल कनखल रहेंगे क्योंकि सावन माह में लड़कियां अपने मायके आ जाती हैं। सती के न रहने पर भोले बाबा की सास ने कहा कि अब श्रावण माह में उनकी बेटी की जगह कौन उनके घर पर आएगा। सास के यह वचन सुनकर भगवान भोलेनाथ बोले कि मैं सासू मां को वचन देता हूं कि सावन के महीने में वह अपने ससुराल रहेंगे और इस तरह भगवान शिव तब से अपना वचन निभाने के लिए हर साल सावन माह में अपने ससुराल कनखल आते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। श्रावण माह में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में चारों ओर खुशी का वातावरण रहता है और शिव की शक्ति का एहसास उनके भक्त महसूस करते हैं,जो भगवान शिव को श्रावण माह में कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जाकर गंगा जल चढाता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। कांधला मुजफ्फरनगर से आए एक परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनके घर पर बेटे का जन्म नहीं हो रहा था तो उन्होंने 6 साल पहले कांवड़ मेला के समय यहां पर मन्नत मांगी कि उनके घर में बेटा हो तो उनके घर में बेटा हो गया और आज वह श्रावण माह के पहले सोमवार को अपने परिवार के साथ कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा को जल चढ़ाने आए हैं यह परिवार बहुत ही खुश नजर आया। दक्षेश्वर महादेव मंदिर वह स्थान है, जहां पर भगवान शिव की बारात आई थी और भगवान शिव ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की और पूरे ब्रह्मांड का यह शिवलिंग स्वयंभू शिवलिंग है। राजा दक्ष को भगवान शिव ने पुनर्जीवन दिया था और श्रावण माह में इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

Related Articles

Back to top button