देहरादून

विकास नगर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर महिला को किया गिरफ्तार, 11 लाख की स्मैक बरामद

कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, पूर्व मे भी ताबड़तोड़ कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। जहां इस समय उत्तराखंड की पुलिस कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने में लगी हुई है। तो वहीं विकास नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाल चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, एक नशा तस्कर महिला को 11 लाख रुपए की 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने सभी कोतवाली प्रभारियों को नशा मुक्त करने और नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हुए हैं। विकास नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी ओर बिक्री पर शिकंजा करने के लिए अभियान चलाने को लेकर अलग-अलग टीम में गठित की गई है। गौरतलब है कि चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व में भी कहीं बड़ी ताबड़तोड़ कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व में चौकी प्रभारी ने तड़के ही नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए अंग्रेजी शराब की 120 पेटी का भंडाफोड़ करते हुए नशा तस्करों को जेल भेजा था।

वहीं इस बाबत पर कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर एक नशा तस्कर मुस्कान पत्नी सोनू ग्राम कुंजा ग्रांट को 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ़्तार किया है। उन्होंने बताया कि स्मैक की कीमत 11 लाख रुपए आंकती की गई है। पूछताछ में पता चला कि महिला नशा तस्कर पैसे के लालच में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर घर में ग्राहकों को बुलाकर देती थी, जिससे काफी मुनाफा हो सके। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि महिला पर दो मुकदमे विकास नगर कोतवाली में ही दर्ज है, साथ ही स्मैक स्थानीय एक महिला से खरीदी थी, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button