हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती भरी रहती है कांवड़ यात्रा

करोड़ों की संख्या में शिव भक्तों के साथ समवन्य स्थापित करना ही पुलिस के लिए बड़ी सफलता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड हरिद्वार ऋषिकेश कांवड़ मेले में हर वर्ष करोड़ शिव भक्त गंगा जल लेने पहुंचते हैं जिसमें भारी संख्या में आने वाले शिव भक्तों की व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती रहती है। जहां कांवड़ मेले से पूर्व ही उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर कई बार बैठक की जाती हैं। वहीं यात्रा मार्गो पर आम जनता एवं स्थानीय लोगों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ा सवाल रहता है। लेकिन उत्तराखंड पुलिस प्रशासन हर वर्ष भव्य कांवड़ मेले आयोजन में हर चुनौती को स्वीकार करते हुए व्यवस्थाओं में दिखाई देता है। उसके बावजूद शिव भक्तों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व जैसे लोग व्यवस्थाओं में खलल डालने से बाज नहीं आते अब ऐसी स्थिति में कांवड़ यात्रा मार्गो पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों के लिए बड़ी दिक्कत पैदा हो जाती है। जहां एक तरफ मर्यादित तरीके से शिव भक्त अपनी यात्रा कर रहे हैं तो वहीं यात्रा मार्गो पर मामूली सी बात पर माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों से निपटना पुलिस के लिए सिरदर्दी बनी रहती है। लेकिन कांवड़ यात्रा मार्गो पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों द्वारा बड़े सयंम और सूझबूझ के साथ कई बार माहौल को संभालने में सराहनीय प्रयास किए जाते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान अक्सर देखा जाता है ऋषिकेश नीलकंठ मंदिर में लाखों शिव भक्त दर्शन कर अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं जो कि ऋषिकेश से हरिद्वार होते हुए अपने अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। जिसमें नीलंकठ से लेकर ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर सैकड़ों पुलिस अधिकारी कर्मचारी शिव भक्तों की व्यवस्थाओं हेतु अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। जबकि कांवड़ यात्रा मार्गो पर भारी बरसात का भी मौसम बना रहता है लेकिन अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस अपनी परवाह किए बिना शिव भक्तों की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने में डटे रहते हैं। वहीं हरिद्वार हरकी पौड़ी, भीमगोडा, चंडी चौक, नजीबाबाद मार्ग, शंकराचार्य चौक, ज्वालापुर मार्ग से लेकर उत्तराखंड बॉर्डर तक पुलिस चप्पे चप्पे पर पुलिस के तमाम जवान व्यवस्थाओं में दिखाई देते हैं। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाना उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है लेकिन मां गंगा की कृपा आशीर्वाद से और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही हर वर्ष भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हो पाता है। जो उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़े गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button