हरिद्वार
9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा 2026 अभियान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को जनभागीदारी के साथ तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, साइकिल रैली, तिरंगा सेल्फी बूथ और विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सरकारी भवनों व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम से सजाने, भारतीय ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने करने के साथ ही आमजन से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर अभियान से जुड़ने की अपील की है।









