देहरादून

रुद्रपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा वाहन रजिस्ट्रेशन हेतु नई सीरीज Uk 06 BS के फैंसी नंबरों की हुई नीलामी

21 नंबरों की नीलामी में 16 लाख 01 हजार रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय द्वारा वाहन रजिस्ट्रेशन हेतु नई सीरीज Uk 06 BS के फैंसी नंबरों की नीलामी की गई। जिसमें नीलामी की सूचना पर वाहन स्वामियों द्वारा अपने पसंदीदा नंबरों की बोली लगाई वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई Uk 06 BS सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी की गई। जिसमें उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय रुद्रपुर द्वारा नीलामी की सूचना जारी की गई थी। जिस पर 10 अगस्त को हुई नीलामी में पहुंचे वाहन स्वामियों द्वारा बोली लगाई थी बोली प्रकिया में सबसे महंगी बोली 0001 नंबर की नीलामी लगाई गई। जो कि 5 लाख 51 हजार रुपए में नंबर नीलाम हुआ। इसी क्रम में 0003 के लिए 2 लाख 21 हजार, 0008 के लिए 1 लाख 58 हजार व 0005 के लिए 1 लाख 35 हजार की अधिकतम बोली लगी। बी आर सीरीज में नीलामी हेतु उपलब्ध कुल 38 नंबरों में से 21 नंबरों पर बोली लगाई गई। जिसमें विभाग को 16 लाख 01 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी द्वारा बताया गया कि शेष नंबरों हेतु 16 अगस्त से पुनः नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें जो भी वाहन स्वामी नीलामी में शामिल होना चाहता है वह नीलामी में शामिल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button