हरिद्वार

रेलवे स्टेशन पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

तमंचा कारतूस बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-4 पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बीती 10 सितंबर को चाय की ठेली पर विवाद के बाद प्रवेश गुप्ता ने दोस्तों और यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए 6, 7 हवाई फायर किए। इस दौरान एक छर्रा महिला के पैर में लग गया। सीसीटीवी और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने सौरभ कुमार, शिवम और प्रवेश गुप्ता को रेलवे कॉलोनी तिराहे के पास दबोच लिया। प्रवेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button