हरिद्वार

नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर नृत्य प्रस्तुति देने वाली उन्नति रिखरा को किया गया सम्मानित

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 सितंबर को आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर उन्नति रिखरा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। उनके द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य के लिए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की। उक्त नृत्य प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट सहभागिता के उपलक्ष्य में उन्नति रिखरा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह सम्मान मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) एवं नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्नति रिखरा ने सम्मान प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजकों एवं सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्नति रिखरा के सम्मानित होने पर उनके माता सोनिया रिखरा एवं पिता सौरभ रिखरा को खुशी हुई। उसके शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button