हरिद्वार

थाना परिसर में रील बनाकर हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, राहगीरों से गाली-गलौज का आरोप

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अवैध असलहे के मामले में जेल से लौटने के बाद थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और क्षेत्र में हुड़दंग मचाने के आरोप में पथरी पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पर राहगीरों से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट पर उतारू होकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को गश्त के दौरान सुकरासा गांव में एक युवक द्वारा सड़क से गुजर रहे राहगीरों को परेशान करने और समझाने पर मारपीट पर उतारू होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए पाया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। शांति व्यवस्था भंग होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी विनीत पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी को धारा 135/126/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि आरोपी अवैध असलहे के मामले में जेल से वापस आने के बाद थाना परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर चर्चा में आया था। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी द्वारा माफी मांगने की बात भी सामने आई है। पुलिस टीम मे एसआई महेंद्र पुंडीर और एएसआई जसवंत बिष्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button