
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। वार्ड नंबर 10 में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमित कुमार पुत्र राजेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।









