हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी युवती ने 25 सितंबर को थाना पथरी में तहरीर देकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला। इसके अलावा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। जिसमे पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा बीएनएस एवं उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल जयपाल चौहान आदि शामिल रहे।









