लिब्बरहेड़ी: उत्तम शुगर मिल में हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेडी का पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ मिल प्रबन्धन के अधिकारियों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्वान पंडित आचार्य राम कुमार दिक्षित द्वारा विधि विधान से किया गया। इसके उपरान्त सुशील राठी (चेयरमैन प्रतिनिधि) गन्ना समिति लिब्बरहेडी के द्वारा कॉटा संख्या-1 पर कृषक टिनू कुमार पुत्र राजीव कुमार ग्राम हरजौली जट की बैलगाडी के बैलों की पूजा कर प्रथम तौल हेतु फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया, इसी प्रकार ट्रॉली कांटे पर चौधरी राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष किसान आयोग व श्यामवीर सैनी (गन्ना राज्य मंत्री) के द्वारा कृषक राजकुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ग्राम- नारसन कंला की ट्रॉली के तौल हेतु फीता काटकर गन्ना तौल प्रारम्भ किया गया। इसी क्रम में ट्रक कांटे पर सुन्दर सैनी, चेयर मैन गन्ना समिति इकबालपुर, द्वारा फीता काटकर तौल कार्य का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खण्डेलवाल, अधिशासी निदेशक एस.एल. शर्मा एवं कपिल बंसल (मुख्य कार्यालय नोएडा) ने सभी किसान प्रतिनिधियों और मिल अधिकारियों के साथ चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। तदोपरान्त चीनी मिल क्षेत्र के किसान भाईयों, गन्ना विभाग, चीनी मिल के सभी कर्मचारीगणों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खण्डेलवाल द्वारा क्षेत्र के सभी किसान भाईयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर मिल प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसानों की गन्ना आपूर्ति सुचारु रुप होगी और गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को समय से किया जायेगा। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किसानों से यह अनुरोध किया गया कि वह अपना समस्त गन्ना अपनी ही चीनी मिल पर ही आपूर्ति करें।
इस अवसर पर चीनी मिल अधिकारियों के साथ प्रणव चैम्पियन, लण्ढौरा (पूर्व विधायक), ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र सिंह, चौधरी अनुराग सिंह, चेयर मैन लक्सर समिति व गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी संचालन मण्डल के सदस्य, विनोद कुमार, अनुराग राठी, मोहित कुमार, राजवीर सिंह, पवन सैनी, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, कृषक राजीव कुमार, बसवाखेड़ी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), सतवीर सिंह व धर्मेन्द्र सिंह लिब्बरहेडी, सेठपाल सिंह रामनगर, आदित्य कुमार, नरेशपाल, विरेन्द्र सिंह, खेडाजट्, श्विपिन मोहम्मदपुर, राजेन्द्र सिंह गदरजुड्डा, बाबूराम थीथकी आदि उपस्थित रहे।









